भारत का राष्ट्रीय महिला दिवस 2020

भारत हर साल 13 फरवरी को सरोजिनी नायडू के जन्मदिन को राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाता है. इस वर्ष राष्ट्र ने इनका 141वां जन्मदिन मनाया. 

उनका जन्म 13 फरवरी, 1879 को हुआ था. वह अपनी कविताओं के कारण ‘नाइटिंगेल ऑफ इंडिया’ या ‘भारत कोकिला’ के उपनाम से प्रसिद्ध थीं.

सरोजिनी नायडू न केवल एक स्वतंत्रता सेनानी थीं, बल्कि वह संयुक्त प्रांत की पहली महिला राज्यपाल भी बनीं, जो वर्तमान में उत्तर प्रदेश के रूप में जाना जाता है. 

वह सबसे अग्रणी नेताओं में से एक थे जिन्होंने सविनय अवज्ञा आंदोलन और भारत छोड़ो आंदोलन का नेतृत्व किया.

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*