16 वां प्रवासी भारतीय दिवस: 9 जनवरी

प्रवासी भारतीय दिवस हर साल 9 जनवरी को मनाया जाता है। इस वर्ष देश भर में 16 वां प्रवासी भारतीय दिवस का मनाया जा रहा है।

 यह भारत के विकास में विदेशी भारतीय समुदाय के योगदान को चिह्नित करने के लिए प्रति वर्ष दिवस मनाया जाता है। साथ ही 9 जनवरी 1915 को महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका से स्वदेश लौटे थे, इसीलिए प्रवासी भारतीय दिवस नौ जनवरी को मनाया जाता है।

प्रवासी भारतीय दिवस की शुरुआत 2003 में हुई थी। समारोह का आयोजन हर साल विदेश मंत्रालय द्वारा आयोजित किया जाता है। 

इस अवसर पर राष्ट्रपति, अपने क्षेत्र में विशेष उपलब्धि प्राप्त करने वाले भारतवंशियों को प्रवासी भारतीय सम्मान या भारतीय मूल के व्यक्तियों या NRI द्वारा स्थापित संगठन को सम्मानित करते है।

विदेश मंत्री: सुब्रह्मण्यम जयशंकर

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*