कृषि मंत्री ने बंजर भूमि मानचित्र 2019 का किया विमोचन

कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बंजर भूमि मानचित्र 2019 के 5वें संस्करण का विमोचन किया।

 केन्द्रीय भूमि संसाधन विभाग और राष्ट्रीय सुदूर संवेदन केंद्र द्वारा संयुक्त रूप से प्रकाशित एटलस में देश में बंजर भूमि पर विस्तृत भू-स्थानिक जानकारी दी गई हैं।

यह विभिन्न भूमि विकास कार्यक्रमों और योजनाओं के माध्यम से उत्पादक उपयोग के लिए बंजर भूमि में सुधार लाने में सहायक है। बंजर भूमि मानचित्र-2019 में देश की बंजर भूमि के विभिन्न श्रेणियों के राज्य और जिलेवार वितरण दिया गया है और जो भूमि क्षरण को दूर करने में सहायक होगा।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*