ईज ऑफ लिविंग इंडेक्स 2020: भारत में रहने के लिए बेंगलुरु और शिमला सबसे अच्छे शहर, मध्यप्रदेश से केवल इंदौर शामिल

केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा 4 मार्च, 2021 को ईज ऑफ लिविंग इंडेक्स (Ease of Living Index), 2020 तथा म्युनिसिपल परफॉर्मेंस इंडेक्स (Municipal Performance Index), 2020 जारी किया गया।

ईओएलआई-2020 की उन शहरों के लिए घोषणा की गई जिनकी जनसंख्या दस से अधिक और दस लाख से कम है।

वर्ष 2020 में आयोजित मूल्यांकन प्रक्रिया में 111 शहरों ने भाग लिया।

विश्लेषण में इन शहरों को 10 लाख से अधिक जनसंख्या वाले शहरों और 10 लाख से अधिक जनसंख्या वाले शहरों और 10 लाख से कम आबादी वाले शहरों के रूप में स्मार्ट सिटी कार्यक्रम के तहत सभी शहरों के साथ श्रेणीबद्ध किया गया है।

ईओएलआई-2020 में 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 5 शहर है-

1.बंगलुरू, 2.पुणे, 3.अहमदाबाद, 4. चेन्नई, 5.सूरत

डेक्स में इस श्रेणी में उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों में लखनऊ, वाराणसी, कानपुर तथा प्रयागराज क्रमश: 26,27,28 तथा 32वें स्थान पर रहे।

ईओएलआई, 2020 में 10 लाख से कम आबादी वाले श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 5 शहर हैं-

1.शिमला, 2.भुवनेश्वर, 3.सिल्वासा, 4. काकीनाडा तथा 5.सलेम।

म्युनिसिपल परफॉर्मेंस इंडेक्स (MPI), 2020 द्वारा 111 नगरपालिकाओं (दिल्ली का अलग से NDMC और 3 नगर निगमों के लिए मूल्यांकन किया गया) की 5 वर्टिकलों में क्षेत्रवार किए गए प्रदर्शन की जांच की गई।

इन 5 वर्टिकलों में कुल मिलाकर, 20 वर्टिकलों में कुल मिलाकर 20 क्षेत्र और 100 संकेतक शामिल हैं।

एमपीआई के तहत 5 वर्टिकल हैं-सेवाएं, वित्त, नीति, प्रौद्योगिकी और शासन।

एमपीआई को ईएलआई के सहायक के रूप में लांच किया गया था।

यह सेवाओं वित्त, नीति प्रौद्योगिकी और शासन के सभी क्षेत्रों में नगरपालिकाओं में स्थानीय शासन प्रणाली की जांच करता है।

एमपीआई, 2020 (दस लाख से अधिक आबादी की श्रेणी में) में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 5 नगरपालिका- 1. इंदौर, 2. सूरत, 3. भोपाल, 4. पिंपरी चिंचवाड़ 5. पुणे

एमपीआई, 2020 (दस लाख से कम आबादी की श्रेणी में) में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 5 नगरपालिका

1.नई दिल्ली नगरपालिका परिषद, 2. तिरुपति, 3. गांधीनगर, 4. करनाल 5. सलेम।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*