67वां राष्ट्रीय फिल्म अवार्ड: ‘छिछोरे’ को बेस्ट फिल्म , कंगना बेस्ट एक्ट्रेस, बाजपेयी-धनुष को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार

67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है। कोरोना महामारी की वजह से पुरस्कारों के ऐलान में देरी हुई है। इस साल कुल 461 फीचर फिल्मों को राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए रखा गया था। 2019 के पुरस्कारों की घोषणा इस बार की जा रही है। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म ‘छिछोरे’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार दिया गया है।

भोंसले के लिए मनोज बाजपेयी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (हिंदी) के लिए चुना गया हैं। मनोज बाजपेयी के अलावा धनुष ने भी बेस्ट एक्टर का खिताब अपने नाम किया है। ये पुरस्कार धनुष को असुरन (तमिल) के लिए मिला है। वहीं, अभिनेत्री कंगना रणौत को बेस्ट एक्ट्रेस के खिताब से नवाजा गया है। ये पुरस्कार उन्हें फिल्म मणिकर्णिका और पंगा के लिए मिला है। कंगना को चौथी बार नेशनल फिल्म अवॉर्ड से नवाजा गया है।

सर्वश्रेष्ठ निर्देशक-संजय पूरन सिंह चौहान (फिल्म-बहत्तर हूरें (Bahattar Hoorain) हिंदी)

सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता-विजया सेतुपथी (फिल्म-सुपर डीलक्स, तमिल)।

सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री-पल्लवी जोशी (फिल्म-दि ताशकंत फाइल्स (The Tashkent Files), हिंदी)

सामाजिक मुद्दों पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म-आनंदी गोपाल (मराठी)

पर्यावरण संरक्षण पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म-वाटर ब्युरियल (Water Burial)।

सर्वश्रेष्ठ पापुलर (संपूर्ण मंनोजन प्रदान करने वाली फिल्म)- महर्षि (तेलुगु)।

राष्ट्रीय अखंडता पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए नरगिस दत्त पुरस्कार ताजमहल (मराठी)

सर्वश्रेष्ठ बाल फिल्म-कस्तूरी (हिंदी)

सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायक-बी. प्राक (गीत-तेरी मिट्टी) फिल्म-केसरी।

सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका-सावनी रविंद्र (गीत-रानपेटाला) (फिल्म-बारदो)

सर्वश्रेष्ठ सिनेमैटोग्राफी-गिरीश गंगाधरन (फिल्म-जल्लीकट्टू मलयालम)

सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक (गीत एवं बैकग्राउंड म्यूजिक)-डी. इम्मान (फिल्म-विस्वासम, तमिल) एवं प्रबुद्ध बनर्जी (फिल्म-ज्येष्ठोपुत्रो, बांग्ला)

सर्वश्रेष्ठ गीत (Lyrics)-प्रभा वर्मा (फिल्म-कोलांबी (Kolaambi) (गीत-Arodum Parayuka vayya)।

विशेष ज्युरी पुरस्कार-‘ओथ्था सेरूप्पु साइज-7’ (तमिल)

सर्वाधिक फिल्म-अनुकूल राज्य का पुरस्कार सिक्किम को प्रदान किया जाएगा।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*