स्लीनेक्स-2020

भारत-श्रीलंका नौसैन्य अभ्यास स्लीनेक्स (SLINEX)-2020 त्रिंकोंमाली 9-21 अक्टूबर, 2020 के मध्य, श्रीलंका के तट पर आयोजित किया जा रहा है। इस नौसैन्य अभ्यास में भारतीय नौसेना का प्रतिनिधित्व स्वदेश निर्मित पनडुब्बी रोधी युद्धपोत ‘कमोर्टा’ और ‘किल्टन’ कर रहे हैं। इसके साथ ही भारतीय नौसेना के एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर (ALH) और चेतक हेलीकॉप्टर और समुद्र टोही गश्ती विमान ‘डॉर्नियर’ भी इस अभ्यास में शामिल हैं।

जबकि श्रीलंका की नौसेना का प्रतिनिधित्व वहां के नौसैनिक जहाज सायुरा (समुद्र गश्ती पोत) और गजाबहू (प्रशिक्षण जहाज) कर रहे हैं। इस नौसैन्य अभ्यास का उद्देश्य दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच बहुआयामी समुद्री संचालन के लिए सर्वोत्तम प्रथाओं तथा प्रक्रियाओं का आदान-प्रदान करना है।

प्रश्न-हॉल ही में नौसैन्य अभ्यास ‘स्लीनेक्स-2020’ आयोजित किया गया यह किन देशो के मध्य संपन्न हुआ ?

(a) भारत-श्रीलंका

(b) भारत-रूस

(c) भारत-इटली

(d) भारत-अमेरिका

उत्तर-(a)

प्रश्न-हॉल ही में भारत-श्रीलंका नौसैन्य अभ्यास ‘स्लीनेक्स-2020’ कहां आयोजित हुआ?

(a) विशाखापत्तनम

(b) बंगाल की खाड़ी

(c) त्रिंकोंमाली

(d) कोच्चि

उत्तर-(c)

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*