जी-20 सदस्य देशों के शिक्षा मंत्रियों की वर्चुअल बैठक, 2020

शिक्षा के क्षेत्र में COVID-19 महामारी के कारण उत्पन्न व्यापक व्यवधानों को दूर करने के लिए G-20 शिक्षा मंत्रियों की विशेष वर्चुअल बैठक आयोजित की गई थी। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व किया। बैठक के दौरान, मंत्री ने COVID-19 महामारी से शिक्षा प्रणाली में लचीलापन बनाने के लिए भारत सरकार द्वारा उठाए गए उपायों पर जानकारी साझा की।

सऊदी अरब की अध्यक्षता में आयोजित G-20 शिक्षा मंत्रियों की विशेष वर्चुअल बैठक, शिक्षा क्षेत्र पर कोविड 19 महामारी के प्रभावों, विभिन्न देशों ने इसका सामना कैसे किया और सदस्य देश इस कठिन समय में शिक्षण गतिविधियों को आगे बढ़ाने में कैसे सहयोग कर सकते हैं जैसे मुद्दो पर पर विचार-विर्मश के लिए किया गया। बैठक के दौरान, सदस्य देशों ने संकट की इस घड़ी में शिक्षण और सीखने में सुधार के लिए सहयोगी प्रयासों के लिए प्रतिबद्ध जताई।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

ये 20 सदस्यी समूह (G20) अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक सहयोग का प्रमुख मंच है जो हर महाद्वीप के विकसित और विकासशील दोनों देशों के नेताओं को एक मंच पर साथ लाता है।

G20 समूह के सदस्य देश है:- अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, कोरिया गणराज्य, तुर्की, ब्रिटेन, संयुक्त राज्य अमेरिका और यूरोपीय संघ (ईयू).

प्रश्न-हाल ही में जी-20 सदस्य देशों के शिक्षा मंत्रियों की वर्चुअल बैठक, 2020 किस देश की अध्यक्षता में संपन्न हुआ?

(a) फ्रांस

(b) सऊदी अरब

(c) कोरिया गणराज्य

(d) जर्मनी

उत्तर-(b)

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*