मेक इन इंडिया: रक्षा मंत्रालय आयुध निर्माणी बोर्ड को 156 BMP इन्फेंट्री कॉम्बैट व्हीकल का आर्डर दिया

2 जून, 2020 को रक्षा मंत्रालय ने ओएफबी (आयुध निर्माणी बोर्ड) 156 BMP इन्फेंट्री कॉम्बैट व्हीकल का आर्डर दिया। यह मेक इन इंडिया पहल को बढ़ावा देने के लिए किया गया है।

तेलंगाना के मेडक में स्थित आयुध कारखाने द्वारा 1,094 करोड़ रुपये की लागत से आईसीवी का निर्माण किया जायेगा। ICV का निर्माण 2023 तक पूरा हो जाएगा। इन ICV के निर्माण से मैकेनाइज्ड इन्फेंट्री बटालियनों की मौजूदा कमी को कम किया जाएगा और सेना को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

प्रधानमंत्री मोदी द्वारा 2014 में मेक इन इंडिया पहल शुरू की गई थी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य निम्नानुसार है  :

  • स्वदेशी रूप से उत्पादित वस्तुओं को बढ़ाना
  • नए औद्योगीकरण के लिए विदेशी निवेश आकर्षित करना
  • चीन को पछाड़कर भारत में पहले से मौजूद उद्योगों को विकसित करना
  • 2022 तक 100 मिलियन अतिरिक्त नौकरियों का सृजन करना
  • निर्यात-आधारित विकास को बढ़ावा देना
  • 2022 तक भारत के GDP में विनिर्माण क्षेत्र की हिस्सेदारी 16% से बढ़ाकर 25% करना

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*