भारत 2022 की राष्ट्रमंडल निशानेबाजी और तीरंदाजी चैंपियनशिप की करेगा मेजबानी

भारत जनवरी 2022 में होने वाली राष्ट्रमंडल निशानेबाजी और तीरंदाजी चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा। 

राष्ट्रमंडल खेल महासंघ (Commonwealth Games Federation – CGF) ने लंदन में हुई कार्यकारी बोर्ड की बैठक के बाद इस निर्णय की घोषणा की। 

इन दोनों स्पर्धाओं का आयोजन चंडीगढ़ में जनवरी 2022 में होगा जबकि बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन 27 जुलाई से सात अगस्त 2022 तक होगा। CGF ने कहाँ है कि चंडीगढ़ 2022 और बर्मिंघम 2022 अलग-अलग राष्ट्रमंडल खेल प्रतियोगिताएं होंगी।

पिछले साल जुलाई में भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) द्वारा 2022 बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों से निशानेबाजी को हटाये जाने के विरोध में इसके बहिष्कार करने की चेतावनी देने के बाद इस फैसले को भारत के लिए एक बड़ी जीत माना जा रहा है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*