बांग्लादेश ने जीता ICC U-19 क्रिकेट विश्व कप 2020

बांग्लादेश ने दक्षिण अफ्रीका में आयोजित ICC U-19 क्रिकेट विश्व कप 2020 जीत लिया है। 

बांग्लादेश अंडर -19 क्रिकेट टीम ने भारत के अंडर -19 टीम को 3 विकेट से हराकर दक्षिण अफ्रीका के जेबी मार्क्स ओवल, पोटचेफस्ट्रूम में आयोजित आईसीसी अंडर -19 क्रिकेट विश्व कप 2020 का फाइनल जीत लिया। 

यह टूर्नामेंट का 13 वां संस्करण था जिसमें दुनिया भर से 16 टीमों ने भाग लिया था। बांग्लादेश अंडर -19 क्रिकेट टीम ने टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार ICC U-19 क्रिकेट विश्व कप 2020 जीता है। 

भारत की अंडर -19 टीम की ओर से खेलने वाले 11 खिलाड़ी : प्रियम गर्ग (कप्तान), ध्रुव ज्यूरल (विकेट कीपर), यशस्वी जायसवाल, दिव्यांश सक्सेना, तिलक वर्मा, सिद्धेश वीर, अथर्व अंकोलेकर, रवि बिश्नोई, सुशांत मिश्रा, कार्तिक त्यागी, आकाश सिंह.

बांग्लादेश अंडर -19 टीम की ओर से खेलने वाले 11 खिलाड़ी : अकबर अली (कप्तान, विकेट कीपर), परवेज हुसैन एमोन, तंजीद हसन, महमूदुल हसन जॉय, तौहीद ह्रदय, शहादत हुसैन, शमीम हुसैन, अविशेक दास, रकीबुल हसन, शोर्युल इस्लाम, तंजीम हसन साकिब.

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष: शशांक मनोहर; 

मुख्य कार्यकारी: मनु साहनी; 

मुख्यालय: दुबई, संयुक्त अरब अमीरात।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*