स्वतंत्र देव बने अध्यक्ष, औपचारिक एलान आज, राष्ट्रीय परिषद के 80 पदों के लिए 72 नामांकन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चुनाव के लिए सिर्फ मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का ही नामांकन होने से उनका निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है।

जांच में स्वतंत्र देव का पर्चा दुरुस्त पाया गया। शुक्रवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में होने वाली प्रांतीय परिषद के सदस्यों की बैठक में स्वतंत्र देव के निर्वाचन का औपचारिक एलान किया जाएगा स्वतंत्र देव अभी तदर्थ अध्यक्ष के रूप में काम कर रहे हैं। 

भाजपा के संविधान के मुताबिक, तदर्थ अध्यक्ष का छह महीने के भीतर निर्वाचित अध्यक्ष बनना आवश्यक है।प्रदेश अध्यक्ष के अलावा राष्ट्रीय परिषद के 80 पदों के लिए 72 लोगों ने नामांकन किया। इस नाते इन सबके भी कल निर्वाचित होने की औपचारिक घोषणा हो जाएगी।

राष्ट्रीय परिषद के सदस्य राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में मतदाता होते हैं। ध्यान रहे कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया 19 जनवरी को शुरू होने के संकेत हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*