थॉमस डेननरबी होंगे फीफा में अंडर -17 महिला टीम के प्रमुख कोच

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) ने महिला अंडर -17 फुटबॉल टीम के मुख्य कोच के तौर पर स्वीडन के थॉमस डेननरबी की नियुक्ति करने की घोषणा की है। 

भारत, फीफा (फेडरेशन इंटरनेशनेल डी फुटबॉल एसोसिएशन) अंडर -17 महिला फुटबॉल विश्व कप 2020 की मेजबानी करेगा। थॉमस ने 2011 में फीफा विश्व कप में तीसरे स्थान हासिल करने वाली स्वीडन महिला राष्ट्रीय टीम का नेतृत्व किया था। 

उन्होंने फ्रांस के 2019 फीफा विश्व कप में नाइजीरियाई महिलाओं की राष्ट्रीय टीम के सुपर फाल्कन्स के कोच के रूप में काम किया। उन्हें 2018 में नाइजीरिया के कोच ऑफ़ ईयर सम्मान से भी सम्मानित किया गया था।

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष: प्रफुल्ल पटेल; स्थापित: 23 जून 1937

मुख्यालय: नई दिल्ली

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*