भारत सरकार ने जारी किया नव निर्मित केंद्र शासित प्रदेशों का नक्शा

भारत सरकार ने नव निर्मित केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को दर्शाने वाला भारत का नक्शा जारी किया है। गृह मंत्रालय के अनुसार, नए केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में कारगिल और लेह – दो जिले शामिल हैं।

 पूर्व राज्य जम्मू-कश्मीर का शेष क्षेत्र जम्मू-कश्मीर के नए केंद्र शासित प्रदेश में शामिल है। यह नक्शा 31 अक्टूबर, 2019 को सर्वे जनरल ऑफ़ इंडिया द्वारा तैयार किया गया है जो भारत के नक्शे के साथ-साथ नए केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख का चित्रण भी करता है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*